HTML tutorial
HTML tutorial

कम सस्ता गल्ला विक्रेताओं से राशन उठान कराए जाने पर खाद्य पूर्ति निरीक्षक पोखरी और कर्णप्रयाग का एक माह का वेतन पर रोक

Spread the love

चमोली।खाद्य पूर्ति निरीक्षक पोखरी और कर्णप्रयाग द्वारा अभी तक अपने क्षेत्र के बहुत कम सस्ता गल्ला विक्रेताओं से राशन उठान कराए जाने पर नाराज जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने दोनों पूर्ति निरीक्षकों के मार्च महीने के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से गोदामों में रखे अप्रैल और मई महीने का एडवांस राशन उठान और वितरण नही करवाया गया तो संबधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। 
लाॅकडाउन के चलते जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया प्रतिदिन आवश्यक सेवाओं की समीक्षा कर रहे है और पूर्ति निरीक्षकों को एडवांस राशन जल्द से जल्द सभी सस्ता गल्ला विके्रताओं को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए है। बावजूद इसके कतिपय क्षेत्रों में गोदाम से रसद के उठान में हो रही देरी से लोगों रसद के लिए परेशान हो रहे है। शनिवार तक पोखरी में 74 पंजीकृत विक्रेताओं मे से केवल 54 विक्रेताओं ने अप्रैल का तथा 6 विक्रेताओं से अप्रैल व मई महीने का राशन गोदाम से उठवाया गया है। ऐसे ही कर्णप्रयाग में 93 पंजीकृत विक्रेताओं में से केवल 84 विक्रेताओं से अप्रैल का तथा 34 विक्रेताओं से अप्रैल तथा मई महीने का राशन उठवाया गया है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी है कि गोदामों से विक्रेताओं तक जल्द से जल्द रसद का उठान सुनिश्चित कराया जाए। ताकि किसी भी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रसद की किल्लत न रहे। 
वही दूसरी ओर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, राज्य खाद्य सुरक्षा एवं अंत्योदय के जिन उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आॅनलाईन नही हुए थे उनके राशनकार्ड जल्द आॅनलाईन किए जाएंगे। ताकि ऐसे सभी उपभोक्ताओं को भी जल्द रसद उपलब्ध हो सके। पूर्ति निरीक्षकों को 06 अप्रैल तक छूटे हुए उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आॅनलाईन करने के भी निर्देश दिए गए है। 
चमोली जनपद में राज्य खाद्य सुरक्षा के 2552, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के 166 तथा अंत्योदय के 284 उपभोक्ताओं के कार्ड आॅनलाईन होने बाकी है। सभी पूर्ति निरीक्षकों को 6 अप्रैल तक ऐसे पात्र व्यक्तियों से समस्त औपचारिकताएं पूरा कराते हुए यथाशीघ्र आॅनलाईन करने के निर्देश जारी किए जा चुके है। जनपद में राज्य खाद्य सुरक्षा के 39348, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के 44957 तथा अंत्योदय के 7667 कार्ड धारक है।

देवभूमि खबर

Related articles