रुद्रप्रयाग में 18 वाहन चालकों को कोरोना संक्रमण से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग में 18 वाहन चालकों को कोरोना संक्रमण से बचाव का दिया गया  प्रशिक्षण
Spread the love

रूद्रप्रयाग ।कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन के द्वारा  कोरोना संबंधित कार्यों के लिए वाहन अधिग्रहित किये जा रहे हैं। इसी संबंध में विकास भवन सभागार में अधिग्रहित किये  18 वाहन चालकों को कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देते हुय ए सी एम ओ डॉ जितेंद्र नेगी ने उपस्थित वाहन चालकों को सामाजिक दूरी का अनुपालन, हाथों को प्रक्षालन की वैज्ञानिक विधि, मास्क प्रयोग की विधि और वाहनों को सैनिटीइजिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों को एक निश्चित अंतराल में सोडियम हाइपो क्लोराइट से सैनिटाइज करते रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह चौहान, ए आर टी ओ मोहित कोठारी सहित वाहन चालक उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles