HTML tutorial
HTML tutorial

कैबिनेट मंत्री महाराज ने द्वारीखाल विकासखंड में 1.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण किया

कैबिनेट मंत्री महाराज ने द्वारीखाल विकासखंड में 1.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण किया
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने द्वारीखाल विकासखंड में 1.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है तथा उसी के अनुरूप चौबट्टाखाल क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्यों को किया जा रहा है । इस समय कई विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत बरसूड़ी से भिलड़गांव 5 किलोमीटर, भलगांव- सुरालगांव 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के प्रथम चरण और पीएमजीएसवाई के द्वारा बनाए जाने वाले 7 किलोमीटर लंबे द्वारीखाल बरसूडी मोटर मार्ग निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गई है शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

महाराज ने विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पोखरी-चमोलीगांव मोटर मार्ग का 2 किमी का विस्तार किया गया है इसके लिए 110.00 लाख रुपए स्वीकृत कराए गए हैं। इसके अलावा 3 किमी लम्बे वाघाट-नैणी-सिल्डी मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्य के लिए 21 लाख 63 हजार की धनराशि भी स्वीकृत कराई गई है। पीएमजीएसवाई के द्वारा बनाए जाने वाले 7 किलोमीटर लंबे द्वारीखाल-बरसूडी मोटर मार्ग स्टेज-2 जिस पर कि 2 करोड़ 80 लाख 55 हजार की धनराशि का व्यय होना है उसकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।

महाराज ने बताया कि भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना के पंपिंग प्लांट, विद्युत यांत्रिक कार्य, हाउस पंपिंग, स्रोत कार्य ट्रीटमेंट के लिए 3 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा द्वारीखाल विकासखंड में आंगनबाड़ी भवनों के लिये 14 लाख 50 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। जबकि जिला योजना के अंतर्गत नोएडा मोटर मार्ग से बड़ेल तक के लिए 20 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई गई है।

लोकार्पण समारोह में द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, जेष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, विकास खंड अधिकारी रविंद्र रावत, आतिया परवेज, द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, सतपुली मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वेद प्रकाश वर्मा सहित अनेक अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल व आशा कार्यकत्री दल आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles