HTML tutorial
HTML tutorial

जिन लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है उनका सही डाटा पोर्टल पर अपडेट करें :रंजना राजगुरु

जिन लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है उनका सही डाटा पोर्टल पर अपडेट करें :रंजना राजगुरु
Spread the love

रूद्रपुर । जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता विकास भवन सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्बन्धित अधिकारियों के साथ हुई। उन्होने अबतक किये गये वैक्सीनेशन के कार्यो की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि  जिन लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है उनका सही डाटा पोर्टल पर अपडेट करें। उन्होने कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी तक वैक्सीनेशन हेतु फ्रंट लाइन वर्करो की सूची अभी तक उपलब्ध नही करायी गयी है वे विभाग शीघ्र सूची उपलब्ध कराये। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि कोविड-19 वैक्सीन लगाने हेतु लोगों को अधिक से अधिक जारूक करें।
       मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डीएस पंचपाल ने बताया कि आज द्वितीय चरण का वैक्सीनेशन कार्य भारत सरकार व राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार फ्रंटलाईन वर्करों का टीकारण किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद में वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण आज 625 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकारण किया गया तथा आगे भी निरंतर टीकाकरण का कार्य चलता रहेगा।
     

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, एसीएमओ डा0 अविनाश खन्ना व हरेन्द्र मलिक, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, ईई विद्युत राजेश, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल  उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles