गैरसैंण पुलिस ने 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को परिवहन कर ले जा रहे 01 अभियुक्त को वाहन सहित किया गिरफ्तार
चमोली । थाना गैरसैण पुलिस ने 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को परिवहन कर ले जा रहे 01 अभियुक्त को वाहन सहित किया गिरफ्तार, वाहन को किया सीज आबकारी अधिनियम के तहत किया मुकदमा पंजीकृत। जनपद में मादक पदार्थों, अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के चेकिंग के दौरान 5 मई की शाम थाना गैरसैण की टीम उप निरीक्षक प्रदीप कोहली,उप निरीक्षक गगन मैठाणी,कॉन्स्टेबल ने रविन्द्र रावत कस्बा मैहलचोरी में एक व्यक्ति मदन सिंह पुत्र स्व0श्री जीत सिंह निवासी ग्राम मेहलचोरी थाना गैरसैंण जनपद चमोली (उम्र 33 वर्ष) को वाहन कार संख्य़ा UK 04 G 2753 से 04 पेटी अवैध अंग्रेंजी शराब को परिवहन कर ले जाते हुए बरामद करने के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त के विरुद्घ थाना गैरसैण पर मु.अ.सं.-07/2020, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया।

