डीएम ने शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए समस्त कार्यालयों में जायज़ा लिया
देहरादून ।जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए समस्त कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत अमल में लाई जा रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर के प्रत्येक एन्ट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रखने तथा थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात ही परिसर में प्रवेश देने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यालय में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दायित्वों का निर्वहन करने, मास्क पहनने तथा दिन में समय-समय पर हाथों की सफाई करते रहने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यालयों को साफ-सुथरा रखने तथा प्रवेश द्वार, दरवाजों, फर्श, खुला क्षेत्र, साढियों, रेलिंग, गलियारों, कुर्सियों, मेजो, पूछताछ/काउन्टर्स को प्रत्येक दिन में दो बार कीटाणुनाशक से साफ करने तथा सप्ताह में कम से कम दो बार कार्यालय में (कीटाणुनाशक से ) सेनिटाइजेशन करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त तथा मास्क का उपयोग के साथ ही कार्यालय में प्रवेश देने के निर्देश दिये। कार्यालय प्रवेश द्वारों पर हैण्ड सेनिटाइजर/हैण्ड वाश की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत झबरावाला एवं नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत लक्खीबाग मुस्लिम कालोनी (कच्ची कालोनी) में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात कन्टेनमेंट जोन घोषित किये गये थे, जिनमें 28 दिन की अवधि पूर्ण होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त उक्त क्षेत्रों को कन्टेन्टमेंट जोन मुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अनुरोध किया है कोरोना वायरस सकं्रमण के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए केवल आवश्यक कार्य होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते
हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, एल्थम बैकरी, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, महादेव एसोसिएट्स, कालिका मन्दिर समिति, वेस्ट वारियर्स संस्था, सर्राफामण्डल, सिविल डिफेंस, द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5435 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, विद्यार्थी 24, थाना पटेलनगर में 1220, पटेलनगर चैकी में 600, नेहरूकालोनी थाना में 500, थाना रायपुर में 800, इन्दिरानगर चैकी में 300, बाईपास चैकी में 75, आराघर चैकी में 300, आईएसबीटी चैकी में 350, धारा चैकी में 850, नगर निगम में 150, अजबपुर में 90, कौलागढ में 4, पत्थरीबाग में 2, ब्रहा्रम्पुरी में 30, किशननगर में 10, बल्लीवाला में 14, घंटाघर में 40, कचहरी रोड में 46, मच्छीबाजार में 30 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2335 निराश्रित पशुओं जिसमें 1682 श्वान, 587 गौवंश एवं 66 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1300 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी थाना कोतवाली दून में 100, थाना कैन्ट में 75, , थाना प्रेमनगर में 130, रायपुर में 200, थाना पटेलनगर में 150, थाना राजपुर 150, थाना नेहरूकालोनी में 200, थाना बसंत विहार में 190, तहसील मसूरी में 100, तहसील सदर में 5 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।
जनपद के देहरादून क्षेत्र में 09 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 21 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 109.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के नगर निगम क्षेत्र देहरादून में अवस्थित भगत सिंह कालोनी में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 37, मुस्लिम कालोनी, लक्खीबाग में 27, आजाद कालोनी में 13 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 684, लक्खीबाग क्षेत्र में 679, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 473 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आज भगत सिंह कालोनी 330 ली0, लक्खीबाग 325 ली0, कारगीग्रान्ट 340, ली0 , आजाद कालोनी 150 ली0, बीस बीघा कालोनी में 70 ली0 एवं शिवा एन्कलेव कालोनी ऋषिकेश में 60 ली0 चमन विहार में 40 ली0, आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में 60 ली0 कुल 1375 ली0 दूध विक्रय किया गया। इसी क्रम में आज मोबाईल एटीएम बीस बीघा ऋषिकेश क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। आजाद कालोनी में 4 एवं भगत सिंह कालोनी में 1 मोबाईल वैन के माध्यम से फल एवं सब्जियां उपलब्ध करवाई गयी।
जनपद देहरादून से आज जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी के लिए 27 बसों के माध्यम से लगभग 805 व्यक्त्यिों को स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपद को भेजे गये हैं तथा अन्य राज्य से आये जनपद के 95 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच के उपरान्त उनके घर भेजा गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 114 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 102, भोजन के लिए 3, राशन हेतु 5, मेडिकल हेतु 2, अन्य में 2 काॅल प्राप्त हुई। जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों हेतु 32 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 3171 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में अन्य राज्य से आये 150 प्रवासी व्यक्तियों एवं बढोवाला क्षेत्र गुज्जर बस्ती के लगभग 61 व्यक्तियों, कुल 211 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1693 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम चमन विहार, आजाद कालोनी, लक्खीबाग क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही तथा कल भगत सिंह कालोनी में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रहेगी। जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 631 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 5799 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आज के कोरोना वाॅरियर-
कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)
डाॅ नेत्रपाल
डी.जी.एम, वैंकी इण्डिया लि0
लाॅक डाउन अवधि में निराश्रित व्यक्तियों हेतु भोजन पैकेट एवं पशुओं हेतु चारा एवं श्वान हेतु अण्डे उपलब्ध करा रहे हैं।
कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)
श्री जगमोहन सिंह,
उप निरीक्षक, रायपुर थाना, उत्तराखण्ड पुलिस, देहरादून
लाॅक डाउन अवधि में जरूरत मंदो को राशन एवं भोजन पैकेट वितरण एवं दिये गये दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
कोरोना वारियर,
श्री साधू सिंह बिष्ट जी
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी,
माननीय मुख्यमंत्री राहतकोष में अपनी एक माह की पेंशन सहायता स्वरूप प्रदान की है।
—-0—-
देहरादून दिनांक 05 मई 2020 (जि.सू.का), जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 38 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 53 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाजिटिव संक्रमितों की संख्या 34 हो गयी है, जिनमें 20 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 08 राहत शिविरों में ठहरे 170 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 03 श्रमिकों जिन्हे ए.एन.एम सेन्टर धर्मावाला सहसपुर में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी।
आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 410 एन-95 मास्क, 6240 ट्रिपल लेयर मास्क, 150 पी.पी.ई किट, 20 वीटीएम वाईल, 2333 सर्जिकल गलब्स, 5000 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 48 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 93 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
–0—
जिला सूचना अधिकारी देहरादून

