गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने गैरसैंण में स्थायी राजधानी को लेकर दिया धरना

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने गैरसैंण में स्थायी राजधानी को लेकर दिया धरना
Spread the love

गैरसैंण ।गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने गैरसैंण में लाठीचार्ज के विरोध एवं स्थायी राजधानी की मांग को लेकर धरना दिया।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान के रणनीतिकार मनोज ध्यानी ने कहा कि सरकार विकास की मांग करने पर दमनकारी रवैया को किसी भी प्रकार सहन नही करेगी ।उन्होंने कहा कि सरकार की ग्रीष्मकालीन राजधानी को किसी भी प्रकार स्वीकार नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन की अवधारणा के अनुरूप ई गवर्नेन्स आधारित ,पर्यावरण व परिस्थितिक के तहत हिमालयी प्रबंधन सिद्धान्त को दृष्टिगत व गैरसैंण को प्रदेश का सेंट्रल जोन ऑफ कैपिटल कम्युनिकेशन बनाकर गैरसैंण उत्तराखंड की स्थायी राजधानी संचालित हो।

स्थायी गैरसैंण अभियान के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा उत्तराखंड बनाने का आशय पहाड़ के मॉडल को विकसित करना था लेकिन 20 सालों से मॉडल को अनदेखी की जा रही है।उन्होंने कहा कि सरकार विकास की मांग करने पर दमनकारी नीति से आवाज दबाना चाहती है जिसे किसी भी रूप से स्वीकार नही किया जाएगा।

अभियान के संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि सरकार ग्रीष्मकालीन के नाम पर भी जनता के साथ धोखा कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार कुछ दिन का सत्र आयोजित कर ग्रीष्मकालीन के नाम पर इतिश्री कर रही है अभियान इसकी निंदा करता है ।उन्होंने कहा कि गैरसैंण अभियान स्थायी राजधानी की मांग करता है।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी,युवा संयोजक मदन सिंह भंडारी ,एडवोकेट नवल किशोर अजय भंडारी,इंद्र सिंह,किरन कुमार बौंठियाल,लक्ष्मण खत्री ,सुमित नेगी सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles