HTML tutorial
HTML tutorial

जनपद चमोली में ट्रैफिक वॉलन्टियर योजना का शुभारम्भ

जनपद चमोली में ट्रैफिक वॉलन्टियर योजना का शुभारम्भ
Spread the love

चमोली। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नताशा सिंह द्वारा आज जनपद चमोली मे  ट्रैफिक वॉलन्टियर योजना का शुभारम्भ किया गया।सभी वॉलन्टियर्स को 02 दिवस का प्रशिक्षण दिया गया है,जिसमें पुलिस अधिकारियों के पदचिन्हों, यातायात चिन्हों, संकेतों आदि की जानकारी दी गयी साथ ही सभी को ट्रैफिक टोपी, टी-शर्ट वितरित करने के उपरान्त ड्यूटी हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया।

ट्रैफिक वॉलन्टियर यातायात के साथ मिलकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगें, यातायात के नियमों का पालन करानें में पुलिस का सहयोग करेगें, अतिक्रमण व रोड एक्सीडेन्ट के समय भी पुलिस की सहायता करेंगे तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का इलेक्ट्रानिक रूप से चालान भी करेगें।

देवभूमि खबर

Related articles