जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगोत्री भवन का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगोत्री भवन का निरीक्षण किया
Spread the love

विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी। उत्तरकाशी ।कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गंगोत्री भवन का जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने आज निरीक्षण किया। गंगोत्री भवन में जिला निर्वाचन कार्यालय, सूचना विभाग,पूर्ति विभाग,आबकारी व ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यलय मौजूद हैं। 
      निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों के कार्मिकों को कार्यालयी कार्य सम्पादन के दौरान सोशल डिस्टेंस व अनिवार्य रूप से मास्क पहने व कोई वस्तु या फाइल स्पर्श करने पर हाथ सेनेटाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेख व पत्रवालियों  को व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव करने के साथ ही आलमारियों को भी क्रमबद्ध से रखने को कहा। ताकि आलमारियों के अंदर रखे गए अभिलेखों को निकालने में आसानी होगी।         

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित पटल के कार्मिकों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा भी मौजूद रहें।

देवभूमि खबर

Related articles