दून विश्वविद्यालय कर्मियों के परिवार द्वारा संचालित किचन 38 वें दिन भी जारी

दून विश्वविद्यालय कर्मियों के परिवार द्वारा संचालित किचन 38 वें दिन भी जारी
Spread the love

देहरादून। दून विश्वविद्यालय परिवार अपनी कैंटीन में विगत 38 दिनों से 150 पैकेट तैयार कर पुलिस के माध्यम से जरूरतमन्दों को भोजन वितरित कर रहे हैं। दून विश्वविद्यालय परिवार के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं शिक्षक के सहयोग से दैनिक मजदूरी ,दिहाड़ी मजदूर ,पल्लेदार को रोज का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ।दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ए. के .कर्नाटक ने दून विश्वविद्यालय स्थित कैंटीन में चल रहे कार्यो पर संतुष्टि व्यक्त की। रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा ने दून विश्वविद्यालय परिवार द्वारा संचालित किचन में तैयार किये जा रहे पैकेटों को जरूरतमन्दों को वितरण की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमन्दों को भोजन कराने का निर्णय उच्च माननीय मूल्यों को परिलक्षित करता है। दून विश्वविद्यालय परिवार ने निर्णय लिया कि सरकार द्वारा लॉक डाउन में कामगारों के लिए काम के अवसर प्रदान किये गए हैं। परिवार द्वारा आवश्यकता पड़ने पर भोजन वितरण की व्यवस्था प्रारम्भ की जाएगी। इस कार्य मे प्रो अरुणाचलम ,प्रो.एच. सी. पुरोहित, श्री नरेंद्र लाल,सहायक कुलसचिव डॉ मधुरेन्द्र झा,डॉ अर्चना शर्मा, डॉ चारु द्विवेदी, डॉ सुनीत नैथानी, डॉ. कोमल,डॉ अरुण कुमार,डॉ. हिमानी शर्मा, डॉ आशीष सिन्हा, डॉ प्राची पाठक, डॉ रीचा जोशी पांडेय,श्री सुंदर सिंह रावत,डॉ विजय श्रीधर, प्रमोद तिवारी,संदीप सिंह चौहान, डॉ अवसार अब्बासी, डॉ अंचलेश, विपिन नैथानी, उदिता नेगी ने सहयोग दिया।

देवभूमि खबर

Related articles