सरस्वती विहार विकास समिति का लगातार 38 वें दिन भोजन वितरण अभियान जारी

सरस्वती विहार विकास समिति का लगातार 38 वें दिन भोजन वितरण अभियान जारी
Spread the love

देहरादून।देहरादून।सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द द्वारा लगातार 38 वें दिन 310 खाने के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चौकी के माध्यम से वितरित किए गए आज क्षेत्र की महिलाओं ने और युवाओं ने रोटियां बना कर दी गई ।समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों का इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग मिल रहा है जिससे हमको नई उर्जा मिल रही है और समिति लगातार यह पुनीत कार्य कर रही है आज समिति के मंत्री श्री सुबोध मैथानी जी का जन्मदिन था इस उपलक्ष में उनकी तरफ से आज की भोजन व्यवस्था थी इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पंचम बिष्ट सचिव श्री गजेंद्र भंडारी क्षेत्रीय पार्षद श्री विमल उनियाल उपाध्यक्ष श्री कैलाश तिवारी मंत्री श्री सुबोध मैथानी प्रचार सचिव श्री सोहन सिंह रौतेला श्री पुष्कर सिंह गुसाईं श्री कैलाश रमोला श्री आशीष गुसाईं श्री दीपक काला श्री कुलानंद पोखरियाल श्री विनोद पुंडीर फौजी भाई श्री दीपक रावत श्री उपेंद्र काला श्री अनिल गुसाईं श्री संतोष नेगी श्री देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे

देवभूमि खबर

Related articles