बड़कोट के कफनौल में देर रात गौशाला में अचानक लगी आग से आठ पालतू पशु जिंदा जले

बड़कोट के कफनौल में देर रात गौशाला में अचानक लगी आग से आठ पालतू पशु जिंदा जले
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी ।जिले की बड़कोट तहसील के कफनौल गांव में देर रात को एक गौशाला में अचानक लगी आग से आठ पालतू पशु जिंदा जल गए।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को कफनौल निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र ध्यान सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई जिससे गौशाला में बंधे आठ पशु जिंदा जल गए।सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

देवभूमि खबर

Related articles