नगर कांग्रेस सेवादल ने ध्वज बन्धन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
श्रीनगर। नगर कांग्रेस सेवादल द्वारा डालमिया धर्मशाला में ध्वज बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन की मजबूती पर बल दिया।
माह के अंतिम रविवार को आयोजित ध्वज बंधन कार्यक्रम के सिलसिले में हुई सभा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर व संजय फौजी ने कहा कि जिस प्रकार से भवन की मजबूत नीव के लिए मजबूत पत्थरों का होना जरूरी है,उसी प्रकार पार्टी की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास व अनुशासन होना आवश्यक है। कहा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता ही पार्टी की द्वारा पार्टी की रीढ़ हैं। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी अध्यादेश पास कर जनविरोधी कार्य किया है,केंद्र सरकार के जनविरोधी निर्णय को कांग्रेस आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राकेश बिष्ट,नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सभासद संजय फौजी,नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,पूर्व सभासद भगत सिंह डागर,उम्मेद सिंह मेहरा,नगर सभासद विनोद मैठाणी,व्यापार संघ अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल,परवेज अहमद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना रावत,रामेश्वरी देवी,हीरा लाल जैन आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के पूर्व सभासद रहे व व्यापारी जैकब भाई के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रध्दांजलि अर्पित की है।

