निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को यथा समय पूर्ण कर लिया जाय:अभिषेक रुहेला
उत्तरकाशी । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) श्री अभिषेक रुहेला ने नगर निकाय उप निर्वाचन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चिन्यालीसौड़ नगर पालिका के वार्ड नम्बर 6 धनपुर में रिक्त सभासद के पद पर चुनाव होने है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को यथा समय पूर्ण कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित व निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती,नामांकन व मतगणना केंद्र में बेरिकेडिंग करने सहित मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र में बिजली,पानी,रैम्प,शौचालय की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। ताकि वोटरों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करने पड़े। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने व पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाय।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम व नामित रिटर्निंग ऑफिसर व एआरओ को निर्देशित किया कि चुनाव प्रक्रिया में गलती की कोई गुंजाइश नही होती है इसलिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन व निर्देशों का भलीभांति अध्ययन किया जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल,अधिशासी अभियंता मनोज दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

