HTML tutorial
HTML tutorial

नेवल एनसीसी कैडिटों ने 73 वां एन सी सी दिवस बनाया

नेवल एनसीसी कैडिटों ने 73 वां एन सी सी दिवस बनाया
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 5 नेवल एन सी सी के कैडिटों ने 73 वां एन सी सी दिवस झील किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम कर कैडेटों को प्रशस्तिपत्र भी बांटे । इस मौके पर एन.सी.सी.की नेवल विंग कमांडिंग अफसर डी.के.सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र एन.सी.सी.दिवस मनाया ।

मल्लीताल के नयना देवी मंदिर के समीप 5 नेवल एन.सी.सी.कार्यालय में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए ।

केंद्रीय विद्यालयों के पूर्व डिप्टी कमिश्नर अमित पंत ने बताया कि सभी चीजों को आयात किया जा सकता है ।लेकिन भारतीयों को आयात नहीं किया जा सकता ।

उन्होंने कहा कि आजकल के युवाओं को भारत के बारे में सोचने का बहुत कम मौका मिल रहा है ।
अमित पंत ने ये भी कहा कि इस यूनिट ने देश और प्रदेश में बहुत नाम किया है ।
ए एन ओ रितेश साह ने बताया कि एन.सी.सी.का गठन आजादी के बाद 1947 में हुआ था।तभी से एन.सी.सी.कैडेटों को अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक श्रमता की दृष्टि से देखा जाता था ।इसे भारतीय फौज की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस कहा जाता है । इस दौरान डॉ देवेंद्र बिष्ट, समेत 5 नेवल एन सी सी केडिट व अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles