नैनीताल में मूसलाधार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त
ललित जोशी,नैनीताल
नैनीताल ।नैनीताल व उसके आसपास हो रही मूसलाधार बारिश ।बारिश से हुआ जन जीवन अस्त व्यस्त। लोग घरों में दुबके पड़े हैं। सबको बर्फ का हो रहा इंतज़ार। अगर इसी तरह बारिश पड़ने का सिलसिला जारी रहा तो देर रात तक बर्फ पड़ने की पूरी सम्भावना बनी हुई है। यहाँ बता दे आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे और मूसलाधार वर्षा हो रही थी। पर्यटकों ने भी आज चहल कदमी नही किया ।एक दो नाव के अलावा पर्यटक स्थलों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था। इधर बारिश के पढ़ने से किसानों के चेहरे में भी मुस्कान देखने को मिल रही है।अलबत्ता स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी बर्फ का बेसब्री से इंतजार है।मौसम को देखकर लग रहा है।देर रात तक बर्फ पड़ने की सम्भावना हो सकती है। मूसलाधार बारिश पड़ने से जगह जगह नाले बंद हो गये।नालों का पानी सड़को में फैल कर तलया बन गया। निर्माण कार्य के चलते कई जगह का मलुवा ताल में समा गया। लोगों के घरों में बारिश का पानी आ जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

