कोटाबाग क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है -सविन बंसल

कोटाबाग क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है  -सविन बंसल
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल

नैनीताल – जनपद नैनीताल में होने जा रहे आगामी 26 से 30 दिसम्बर तक नैनीताल कार्निवाल के तहत कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोटाबाग मे कार्यक्रम स्थल जीआईसी कोटाबाग एवं चिन्हित साहसिक खेल कार्यक्रम स्थलों का मौका मुआयना किया।

जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि जनपद का कोटाबाग क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य से लबरेज है जो अभी तक पर्यटकोें की पहंुच से दूर है। कोटाबाग मे पर्यटक गतिविधिया बढाने के उददेश्य से आगामी 26 दिसम्बर से कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

देवभूमि खबर

Related articles