पदमपुरी शिक्षक संघ का इकाई का गठन ,तनुजा अध्यक्ष, मनराल संरक्षक
ललित जोशी ,नैनीताल
नैनीताल। जनपद नैनीताल के राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी राजकीय शिक्षक संघ की इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य बलवंत सिंह मनराल को संरक्षक विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षिका श्रीमती तनुजा जोशी को अध्यक्ष व विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सहायक अध्यापक रमेशचंद्र सुयाल को मंत्री व उपाध्यक्ष पद पर विद्यालय की बाल सखा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती आर्य चुनी गई इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।अध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा वह शिक्षक संघ के लिये हमेशा कार्य करने के लिए तत्पर रहेगी।व विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाएगी।उन्होंने अध्यक्ष पद का जो दायित्व सौंपा है उसमें खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। विद्यालय एक परिवार है उसकी गरिमा को हमेशा बनाये रखना चाहिए

