हँस कर तनाव दूर करना तो लाफिंग योगा चले आओ
ललित जोशी, नैनीताल*
नैनीताल ।।सरोवर नगरी नैनीताल में लाफ़िंग योगा में लोग बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं। लाफ़िंग योगा को लेकर काफ़ी नये सदस्यों में उत्साह देखने को मिला, ।दौड़ती -भागती ज़िन्दगी से अपने लिये कुछ पल निकालकर आज फिर लोग हंसने के लिये आये,।जिसमें योगाचार्य ललित बिष्ट (बॉबी ) ने लोगों को हंसने के लिये बताया कि हमें सबसे पहले अपना दिमाग़ निकालकर अलग रख देना है और फिर से बच्चा बन जाना है, कौन क्या सोचता है ये सब सोचे बगैर हँसना है,।
वहीं उत्तराखण्ड पॉवर कॉर्पोरेशन के एसडीओ प्रियंक पांडे ने लाफ़िंग योगा में शामिल होने पर कहा कि ये बहुत अच्छा प्रयास है, यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा, माइंड रिफ्रेश हो गया, वहीं वरिष्ठ रंगकर्मी डीके शर्मा ने लाफ़िंग योगा के दौरान चुटकुले सुनाकर लोगों को गुदगुदाया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक फ़ोटोग्राफ़र अमित साह व अधिवक्ता मो. ख़ुर्शीद हुसैन, सह- आयोजक वरिष्ठ रंगकर्मी डीके शर्मा, उप खण्ड अधिकारी विधुत विभाग प्रियंक पांडे, पवन कुमार, रोहित वर्मा, अनवर रज़ा, के अलावा वरिष्ठ रंगकर्मी मुकेश धस्माना, सीता परगाईं, प्रियक पांडे, श्रीमती पांडे, गोपाल बिष्ट आदि लोग शामिल रहे।

