HTML tutorial
HTML tutorial

2017 में गैंगरेप व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार

2017 में गैंगरेप व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।देहरादून पुलिस ने 2017 में गैंगरेप व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 5000 रू0 के ईनामी अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार किया ।थाना मसूरी में दर्ज मु0अ0सं0 25/17 धारा: 302, 201, 376 डी, 326ए/34 भा0द0वि0 तथा 3/2 एससी/एसटी एक्ट, जिसमें 09 अभियुक्तों द्वारा 2017 में एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने की घटना को अजांम दिया गया था।

एसएसपी ने सभी थाना,चौकी प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्रों में वांछित,फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करते हुए टीमों का गठन किया था। जिस क्रम में थाना मसूरी में दर्ज मु0अ0सं0 25/17 धारा: 302, 201, 376 डी, 326ए/34 भा0द0वि0 तथा 3/2 एससी/एसटी एक्ट, जिसमें 09 अभियुक्तों द्वारा 2017 में एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने की घटना को अजांम दिया गया था। उक्त अभियोग में पूर्व में पुलिस टीम द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा शेष 04 अभियुक्त क्रमश: नन्दू पण्डित ढगा मण्डल , जयकरन भगत तथा सुरेन्द्र साहनी सभी निवासीगण जनपद सीतामणी बिहार घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे। जिन पर पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक द्वारा प्रत्येक अभियुक्त पर 5000-5000 रूपये ईनाम की घोषणा की गयी थी। पुलिस टीम ने पंजाब में स्थानीय सूत्रों के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी । इसी बीच पुलिस टीम को जरिये मुखबिर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त सनोली (राजपुरा) में अपने किसी परिचित से मिलने आने वाला है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा नंदू पण्डित पुत्र सोबरन पण्डित निवासी: डुमरीकला थाना मेजरगंज जिला सीतामढी बिहार उम्र 45 वर्ष को 10 जनवरी को सनोली (राजपुरा), पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles