पीपीएस एसोसिएशन ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट,कैडर रिव्यू किये जाने का किया अनुरोध
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पी.पी.एस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर कैडर रिव्यू किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में एसोसिएशन के सदस्यों को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
उक्त अवसर पर उत्तराखंड पीपीएस एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती रेनू लोहानी पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय देहरादून के नेतृत्व में श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून, श्री प्रकाश चंद पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, श्री स्वतंत्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, श्री स्वप्न किशोर सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून, श्री हरवंश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हाइडिल विजिलेंस, श्री चंद्र मोहन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ देहरादून, श्री जोधराम जोशी सहायक सेनानायक आई.आर.बी.द्वितीय एवं श्री विरेन्द्र सिंह रावत सी.एस.ओ. सी.एम. सिक्योरिटी द्वारा संयुक्त रुप से औपचारिक भेंट की गई और पीपीएस एसोसिएशन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं गई तथा स्वच्छ पर्यावरण संदेश हेतु एक पौधा भी भेंट किया। इस दौरान
पीपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष कैडर विस्तारीकरण आदि के संबंध में अपनी भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा यथोचित निर्णय लिए जाने हेतु आश्वासन दिया गया।
