पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद में बनाये गये बैरियरों का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद में बनाये गये बैरियरों का किया निरीक्षण
Spread the love

रुद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की आदर्श आचार संहिता के मध्यनजर जनपद में मुख्य एवं सड़क मार्ग पर स्थापित किये गए बैरियरों खांकरा एवं नगरासू का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने कोविड के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सिरोबगड़ बैरियर पर संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ विभाग के कार्मिकों से आवश्यक जानकारी ली साथ ही कार्मिकों को चैकिंग प्रभावी करने , चैकिंग अवधि में संयत एवं मृदु व्यवहार रखने तथा अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी एवं दृढ़ता से करने के निर्देश दिए।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जनपद स्तर पर गठित स्थैटिक निगरानी टीमों का व्यवस्थापन किया गया । जनपद के कुल 11 स्थानों/बैरियरों पर स्थैटिक टीमों को व्यवस्थित किया गया । यह टीमें मुख्य एवं सड़क मार्ग पर चैक पोस्ट लगाकर वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाशी का कार्य कर रही हैं।

। वहां पर नियुक्त प्रभारी अधिकारियों, जो कि स्थानीय जिला प्रशासन के स्तर से नामित कर नियुक्त किये गये हैं तथा सम्बन्धित सहायक अधिकारी/पुलिस कार्मिकों से वार्ता कर उनके द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का जायजा लिया गया। उपस्थित सभी कार्मिकों को निर्देश दिये गये कि, आपके द्वारा की जा रही चैकिंग प्रभावी होनी चाहिए तथा चैकिंग अवधि में संयत एवं मृदु व्यवहार रखें। अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी एवं दृढ़ता से करें।साथ ही कोविड के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सिरोबगड़ बैरियर पर संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ विभाग के कार्मिकों से आवश्यक जानकारी ली गयी।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, सम्बन्धित बैरियरों के प्रभारी अधिकारी तथा सहायक कार्मिक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles