डीजीपी अशोक कुमार ने उत्तरकाशी में जनता से किया जनसंवाद ,लिए चारधाम यात्रा, क्राईम,यातायात व अन्य फीडबैक

डीजीपी अशोक कुमार ने उत्तरकाशी में जनता से किया जनसंवाद ,लिए चारधाम यात्रा, क्राईम,यातायात व अन्य फीडबैक
Spread the love

उत्तरकाशी।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सुरक्षित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्था की तैयारियां की समीक्षा कर स्थानीय जनता के साथ जनसंवाद किया।।पुलिस महानिदेशक ने जनता से चारधाम यात्रा, क्राईम, यातायात व अन्य फीडबैक भी लिये।

चारधाम के सम्बन्ध में वार्ता करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि सुगम एवं सुरक्षित यात्रा उत्तराखण्ड पुलिस की प्राथमिकता है।चारधाम यात्रा में यातायात व आपदा पुलिस के मुख्य चैलेंज हैं। इनसे निपटने के लिए हमने इस बार विशेष योजनाएं तैयार कर रखी हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हमारी पुलिस श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता करने के लिए तत्पर है श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी।पुलिस टीम पूर्णतया अतिथि देवो भवः थीम पर कार्य करेगी व उत्तराखण्ड पुलिस के स्लोगन मित्रता, सेवा, सुरक्षा को सफल बनायेगी।

समाज में बढ रहे नशे के प्रचलन पर बेहद चिंता व्यक्त करते हुये डीजीपी ने कहा हम उत्तराखण्ड राज्य को कदापि उड़ता पंजाब नहीं बनने देंगे।नशे के जंजाल को उत्तराखण्ड से उखाड कर फेंकेंगे।नशे को जड़ से समाप्त करने में पुलिस को आम जनता के सहयोग की जरुरत है। हमारी पुलिस नशे के खिलाफ नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत लगातार सक्रिय है।एक ओर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों को सलाखों तक पहुंचाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर आमजन को नशे के प्रति जागरुक भी किया जायेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि अपनी युवा उर्जा को सकारात्मक क्रिया-कलापों खेल, पढाई, कल्चरल एक्टीविटी आदि में लगाएं, युवा सुरक्षित तो देश सुरक्षित रहेगा ।

देवभूमि खबर

Related articles