जीतन राम मांझी ने नितीश कुमार को कहा है कि वे भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दे

बिहार। पूर्व मुख्यमंत्री और हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने अपने पुराने दोस्त और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को एक अहम् नसीहत दी है।हम के प्रमुख मांझी ने नितीश कुमार को कहा है कि वे भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दे और उससे अलग हो जाये।मांझी का यह मशवरा ऐसे समय में आया है जब बिहार में सतारूढ़ जदयू भाजपा के साथ मिल कर सरकार चला रही है।हलाकि मांझी की इस नेक सलाह पर अभी तक पार्टी ने अपनी ओर से कोई प्रक्रिया नहीं दी है।मांझी का कहना है की जदयू की विचारधारा भाजपा से बहुत अलग है।जहाँ एक ओर तीन तलक और अनुछेद 370 को हटाये जाने का समर्थन भाजपा करती आई है वहीँ इसके विपिरित जदयू ने कभी ऐसे मुद्दों पर भाजपा का समर्थन नहीं किया है।ऐसे में दो अलग–अलग विचारधाराओ का एक साथ रहना मुश्किल होता है ।इसके बावजूद क्यूँ नितीश कुमार भाजपा के साथ खड़े है यह बात उनकी समझ से परे है।
इस दौरान मांझी ने भाजपा पर भी आरोप–प्रत्यारोप का दौर जारी रखा, मांझी ने कहा कि भाजपा नितीश के साथ होकर भी नितीश का साथ कभी नहीं देगी और नितीश के बिहार को अलग राज्य बनाने के सपने को भी कभी पूरा नहीं होने देगी. भाजपा महज़ सत्ता में बने रहने के लिए नितीश कुमार का फायदा उठा रही है.भाजपा शुरू से नितीश के साथ का ढोंग रचके नितीश कुमार से अपना बदला निकलती रही है और आगे भी निकलती रहेगी. इसीलिए नितीश कुमार सही फैसला ले और भाजपा जल्द से जल्द अलग हो जाए.

