HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस के ढकोसला पत्र 23 मई को एक्सपायर हो जायेगा :मोदी

Spread the love

कोलकात्ता।एजेंसी।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रैली करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ढकोसला पत्र और देश की सुरक्षा के बीच मैं एक मजबूत दीवार बनकर खड़ा हूं। कांग्रेस की साजिशों को ये मोदी कभी कामयाब नहीं होने देगा।

पीएम बोले कि कांग्रेस के ढकोसला पत्र की एक्सपायरी डेट पहले से ही तय है और वह तारीख है 23 मई। कांग्रेस भी गई और उसका ढकोसला पत्र भी गया। देश की जनता पहले ही इस पर अपना ठप्पा लगा चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपनी वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस आतंकवाद के सामने हमेशा सिर झुकाती रही है।

टाडा हो या पोटा, याद करिये ये सब किसने हटाया।अब सत्ता की भूख में वो अलगाववादियों और आतंकवाद के खुलकर समर्थन में आती दिख रही है। जब मैं कांग्रेस कहता हूं तो उनके इस पाप में कांग्रेस से निकले हुए तृणमूल वाले भी बराबर के भागीदार हैं।

देवभूमि खबर

Related articles