HTML tutorial
HTML tutorial

राजीव गांधी और मेरे अलावा राफेल पर भी बोलें मोदी:राहुल

Spread the love

हरियाणा।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हरियाणा की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। राहुल गांधी ने राफेल का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी से कहा, “आप जरूर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मेरे बारे में बात करें लेकिन राफेल में क्या-क्या हुआ है इस बारे में भी लोगों को बताएं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने बेरोजगारी का मसला उठाते हुए पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह वादा पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले राजीव गांधी पर हमला करते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी नंबर वन बताया था। इसके बाद से कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी पर हमलावर हो गई। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री इंडियन एयरफोर्स के विमान का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एयर फोर्स के विमान का खुद की टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के विमान का इस्तेमाल मात्र 744 रुपए देकर किया है।

देवभूमि खबर

Related articles