ममता ने केंद्रीय बलों का इस्तेमाल वोटिंग के लिए करने का लगाया आरोप

Spread the love

 

कोलकत्ता।पश्चिम बंगाल में छह चरणों की हुई वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बीजेपी पर केंद्रीय बलों का इस्तेमाल वोटिंग के लिए करने का आरोप लगाया है। साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी भरे अंदाज में कहा कि मैं इंच-इंच का बदला लूंगी। आपने मुझे और बंगाल को बार-बार बदनाम किया है।

ममता बनर्जी ने दक्षिण परगना जिले के बसंती इलाके में एक रैली में कहा, “मैं केंद्रीय बलों का अपमान नहीं कर रही। लेकिन उन्हें मतदाताओं को प्रभावित करने का निर्देश दिया गया है। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की नियुक्ति करने के नाम पर बीजेपी जबरन आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता को यहां भेज रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे शक है कि आरएसएस कार्यकर्ताओं को (केंद्रीय बलों की) वर्दी में पश्चिम बंगाल में भेजा जा रहा है।” साथ ही बनर्जी ने कहा कि घाटल निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी भारती घोष की सुरक्षा का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय बलों के अधिकारियों की गोलीबारी में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

देवभूमि खबर

Related articles