HTML tutorial
HTML tutorial

नैनीताल तथा औली के भी कुछ जगहों पर शूटिंग की जाएगी:इमरान

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। इमरान खान प्रोडक्शन और हाफ शैडो फिल्म्स के बैनरतले बन रही फिल्म ‘दिल तेरे संग’ की शूटिंग देहरादून एवं मसूरी के कई स्थानों में की जा रही है।

देहरादून में एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘दिल तेरे संग’ फिल्म के निर्माता इमरान खान ने कहा कि उत्तराखंड के बहुत से कलाकारों को इस फिल्म में मौका दिया जा रहा है। नैनीताल तथा औली के भी कुछ जगहों पर शूटिंग की जाएगी। यह फिल्म एक कॉलेज लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अनमोल चोपड़ा, क्रिस्टिना, बीजू तथा रिहाना खान हैं। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा इस फिल्म को प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर सबरोज खान, निर्देशक हिदायत खान, डीओपी उमेश शंकर, संगीतकार पीयूष, लाइन प्रोड्यूसर महेश प्रकाश, मीनाक्षी गुप्ता, किशोर रावत, अजय यादव, पूरन थापा तथा फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles