HTML tutorial
HTML tutorial

तीन माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट

Spread the love


देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को 3 माह से वेतन न मिलने के कारण रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. 2005 से कार्यरत 300 कर्मचारियों ने तीन माह का वेतन और अनुबंध विस्तार की मांग की है। स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी 14 सालों से भारत सरकार की 18 से अधिक योजनाओं में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। .प्रदेश के चार जिले टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चमोली के लगभग 4000 से अधिक कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला। साथ ही इनके अनुबंध का विस्तार भी नहीं किया गया.टिहरी जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाले कर्मचारियों ने जिला प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनोज बहुखंडी से मिलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की. साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति से तीन महीने का वेतन और अनुबंध विस्तार करवाने की मांग की है। कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि अगर जल्दी ही 3 महीने का वेतन और अनुबंध विस्तार नहीं किया गया तो वे सभी भारत सरकार की सभी योजनाओं का कार्य बहिष्कार करेंगे। जिला प्रभारी चिकित्साधिकारी मनोज बहुखंडी ने बताया कि इस मामले में सभी की पत्रावली जिला स्वास्थ्य समिति के पास भेज दी गई है। अब समिति के निर्णय के बाद ही इनके मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles