HTML tutorial
HTML tutorial

रेप आरोपी बीएसपी सांसद अतुल राय ने वाराणसी कोर्ट में किया सरेंडर

Spread the love

वाराणसी।एजेंसी।रेप के आरोपी बीएसपी सांसद अतुल राय ने वाराणसी की एक अदालत में शनिवार को आत्‍मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्‍हें 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अतुल राय लोकसभा चुनाव प्रचार के समय से ही लापता चल रहे थे। उन्‍होंने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी लेकिन उन्‍हें निराशा हाथ लगी। अंतत: उन्‍हें अब आत्‍मसमर्पण करना पड़ा है। पिछले दिनों संसद में शपथ ग्रहण के दौरान भी अतुल राय उपस्थित नहीं थे जो चर्चा का विषय बना रहा।

बताया जा रहा है कि अतुल राय ने वाराणसी के जेएम प्रथम की अदालत में समर्पण किया। अतुल राय ने घोसी में चुनाव प्रचार नहीं किया था लेकिन एक बड़े अंतर से उन्‍होंने जीत हासिल की थी। राय मतदान और रिजल्‍ट आने के दिन भी गायब रहे थे। इससे पहले मई में उनके खिलाफ वाराणसी की पूर्व छात्रा ने रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

देवभूमि खबर

Related articles