आजम की पत्नी भू-माफिया घोषित करने पर भड़कीं ,योगी सरकार पर लगाये आरोप

लखनऊ।यूपी के रामपुर से सपा सांसद आजम खान को जब से भू-माफिया घोषित किया गया है तब से सूबे की राजनीति गर्मा गई है. अब आजम खान के बचाव में उनकी पत्नी तंजीन फातिमा भी उतर आईं हैं. राज्य सभा सांसद तंजीम फातिमा ने माडिया को दिए बयान में योगी सरकार पर निशाना साधा है.
तंजीन फातिमा ने सरकार पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए. तंजीन ने कहा कि बेगुनाह लोगों को गुंडा एक्ट में बंद किया जा रहा है, ताकि उनका एनकाउंटर किया जा सके. लोकतंत्र में रूल ऑफ लॉ की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. इस वक्त सरकार में बहुत से मडरर्स हैं. मौजूदा सरकार में बहुत से ऐसे लोग हैं जो रेपिस्ट हैं. उनके नाम भी पोर्टल पर डाले जाने चाहिए.।

