झारखंड में पांच चरणों में होंगे चुनाव

Spread the love

नई दिल्ली।झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। पांच चरणों के मतदान में दूसरे चरण की वोटिंग सात दिसंबर को होगी।

तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर जबकि 16 दिसंबर को चौथे चरण का मतदान होगा। पांचवें और आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। झारखंड में 2.265 करोड़ वोटर हैं। इस बार मतदान केंद्रों में भी 20 फीसदी का इजाफा किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles