ई-लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाये

ई-लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाये
Spread the love

उत्तरकाशी ।आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली ई-लोक अदालत की तैयारियों की बैठक जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कोशल किशोर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई।

जिला जज द्वारा मोटर वाद अधिनियम के संबंध में बीमा कम्पनियों के अधिवक्ताओं को ई-लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाने हेतु सम्बंधित व्यक्ति को प्रेरित करने को कहा। साथ ही उपस्थित अधिवक्तागणों को ई-लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने व वीडियों कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से आयोजित ई-लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद नियत करने को कहा। आगामी 12 सितम्बर को जनपद उत्तरकाशी में आयोजित होने वाली ई-लोक अदालत में वादो के निस्तारण हेतु दो बेंचो (जनपद न्यायालय एवं बाह्य न्यायालय पुरोला/बडकोट)का गठन किया गया है। इन अदालतो में धन वसूली वाद, 138 एन0आई0 एक्ट, मोटर दुर्घटना वाद, परिवारिक वाद, प्री-लिटिगेशन मामले लिए जायेगें।

इस आशय की जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री दुर्गा शर्मा ने बताया कि जो भी व्यक्ति अपने मामले को ई-लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं, वह दिनांक 4 सितम्बर 2020 तक किसी भी कार्य दिवस में संबन्धित न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर अपने मामले को नियत करवा सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles