सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेटी-बचाओ बेटी- पढ़ाओ के तहत योजनाओं की जानकारियां दी जाय:मयूर दीक्षित

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेटी-बचाओ बेटी- पढ़ाओ के तहत योजनाओं की जानकारियां दी जाय:मयूर दीक्षित
Spread the love

उत्तरकाशी।जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने बेटी- पढ़ाओ – बेटी बचाओ के अन्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक एन0आई0 सी0 कक्ष में ली ।
उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेटी -बचाओ बेटी- पढ़ाओ के तहत विभागीय योजनाओं की जानकारियां सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से  स्टॉल लगाकर उपलब्ध कराये ताकि सीमांत क्षेत्रों में रह रहे लोगों को इसका लाभ मिल सके ।उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में बेबी किट वितरण किये जाने को लेकर भी निर्देश दिए 

जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियां ससमय पूर्ण किये जाने  को लेकर व क्वांरटीन सेंटर हेतु किट प्रदान करने एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के  स्वास्थ्य को लेकर व बच्चों के सर्वाणिंक विकास के लिए बेहतर कार्यों को धरातलीय स्वरूप दिया जाना अनिवार्य है । इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशाओं को  प्रभावी रूप से कार्य करने को लेकर आश्वस्ति किया किया जाए । 
जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण परिअन्चलों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों भिन्न है । पोक्सो एक्ट व बाल विवाह से संबंधित प्रशिक्षण ग्रामीण स्तर पर उप राजस्व निरीक्षकों को श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम चाइल्ड लाइन द्वारा दिया जाए ।उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों बाल पेन्टिंग तथा महिला ग्राम प्रधानों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत किये जाने वाले कार्यो को प्रेरित किए जाने के लिए  जरूरी दिशा निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत सूचना विभाग में रजिस्टर्ड सांस्कृतिक दलों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करवाते हुए कार्यक्रम दिए जाएं । 

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक  दीवान सिंह मेहता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बीके विश्वास, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश चन्द्र आर्य, भुवनेश्वरी महिला आश्रम प्रबंधक अजय सिंह पंवार,सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

देवभूमि खबर

Related articles