उत्तरांचल पंजाबी महासभा देहरादून ने किया दून के आश्रमों में बुजुर्गों और महिलाओं को मिठाई और प्रसाद वितरित
देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा देहरादून की ज़िला कार्यकारिणी ने साई वृद्ध आश्रम मोहनपर प्रेमनगर सहित दून के सभी अनाथालयो व वृद्ध आश्रमो में जाकर सभी बजुर्ग महिलाओ व पुरुषो को लोहडी की बधाई दी और मिठाई व प्रसाद वितरण किया ।
गढ़वाल प्रभारी जी एस आनंद और जिला प्रभारी बलदेव सिंह जायसवाल ने बताया कि कल 5 बजे राज प्लाजा दिलाराम चौक राजपुर रोड पर लोहडी का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनायी जायगी ।
इस अवसर पर जी.एस.आनंद ,गढ़वाल प्रभारी, बलदेव सिंह जायसवाल ज़िला प्रभारी, देहरादून व ज़िला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

