प्रो. महावीर अग्रवाल राष्ट्रपति पुरस्कार से किये गए सम्मानित

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। भारत की राजधनी देहली में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के पूर्व कुलपति एवं वर्त्तमान में योगर्षि स्वामी रामदेव के विश्वप्रसिद्ध पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति, अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक विद्वान् प्रो0 महावीर अग्रवाल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मनित किये गये। राष्ट्रपति की ओर से भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने यह पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।
संस्कृत जगत् में अत्यन्त लोकप्रिय एवं सम्मनित प्रो. महावीर अनेक गरिमापूर्ण पदों को विभूषित कर चुके हैं। गुरुकुल कांगड़ी वि श्वविद्यालय में संस्कृत विभागाध्यक्ष, प्राच्यविद्या संकायाध्यक्ष, कुलसचिव, आचार्य एवं उपकुलपति आदि दायित्त्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहण करने वाले डॉ. महावीर, उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष के रूप में भी संस्कृत सेवा कर चुके हैं। आपके सैकड़ो शोध् पत्रा राष्ट्रिय, अर्न्तराष्ट्रीय शोध् पात्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। अनेक राष्ट्रीय एवं विश्वस्तरीय शोध् सम्मेलनों का सपफल आयोजन करते हुए आपने देश, विदेश की अनेक शोध् संगोष्ठियों में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष अथवा मुख्य वत्तफा के रूप में सहभागिता की है। आपने संस्कृत के विकास, विस्तार एवं उत्थान के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, बैंकाक, नेपाल आदि देशों की यात्राएं की है। ऐसे मनीषी विद्वान् को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मनित किये जाने पर संस्कृत जगत् में हर्ष की लहर व्याप्त है। योग ऋषि स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण , उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 देवी प्रसाद त्रिपाठी, कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी, गुरुकुल कांगड़ी वि श्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 विनोद कुमार, कुलसचिव प्रो0 दिनेश भट्ट, प्रो0 भोला झा आदि महानुभावों ने हार्दिक बधई और शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

देवभूमि खबर

Related articles