उत्तरकाशी के कई इलाकों में भूकंप के झटके किये गए महसूस
देहरादून।जनपद उत्तरकाशी के तहसील मोरी, पुरोला एवम बड़कोट में भूकंप का झटके महसूस किये ।करीब शाम 4:52 पर उत्तरकाशी के रवाईं रेंज के लैटिट्यूड 30.92 लौंगिट्यूड 78.21 माप 4.1 रेक्टर के भूकंप के झटके महसूस किए गए ।यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे हिमाचल प्रदेश से सटे रवाईं क्षेत्र भूकंप का सेंटर बताया जा रहा है।
वर्तमान समय तक उक्त क्षेत्र में भूकंप से किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं है।

