महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा विकासखंड अगस्त्यमुनि के गहड़खाल में पोषण शिविर का किया गया आयोजन

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा विकासखंड अगस्त्यमुनि के गहड़खाल में पोषण शिविर का किया गया आयोजन
Spread the love

रुद्रप्रयाग।  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा विकासखंड अगस्त्यमुनि के गहड़खाल में पोषण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक सुष्मिता प्रधान द्वारा गर्भवती धात्री महिलाएं, बच्चों व ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा गर्भवती महिला को खानपान व धात्री महिला को स्तनपान पर विशेष जानकारी दी गई।

          राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना अंतर्गत लाभार्थी गर्भवती धात्री बच्चों का चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा काउंसलिंग कर जरूरतमंद लाभार्थियों को औषधि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सुपरवाइजर सुधा बंगवाल द्वारा गर्भावस्था एवं स्तनपान के दौरान महिला पोषण के महत्व को बताते हुए पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत चिकित्सक द्वारा उचित खानपान व पोषाहार का सेवन की सलाह दी गई। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज गहड़खाल में पोषण रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रंगोली में प्रतिभाग करने वाली समस्त 16 बालिकाओं को स्वच्छता किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गहड़खाल प्रधानाचार्य भगत सिंह द्वारा प्रतिभाग करते हुए बच्चों को पोषण संबंधी जानकारियां दी गई तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर जानकारी प्रदान की गई। वहीं कार्यक्रम के तहत जिला समन्वयक चाणक्य कप्रवान द्वारा विभागीय योजनाओं राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, नंदा गौरा योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक सहायक समन्वयक प्रियंका उछोली आदि उपस्थित रहे।

           वहीं राजकीय बालिका इंटरमीडिएट काॅलेज अगस्त्यमुनि में किशोरी बालिकाओं हेतु शिविर आयोजित करते हुए 41 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया गया। बालिकाओं को भोजन में लौह तत्व युक्त सब्जियां व फल शामिल करने व जंग फूड न खाने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर डाॅ. हेमा असवाल, प्रधानाचार्य रागिनी नेगी, सुपरवाईजर देवेश्वरी कुंवर, अंजू, पूजा आदि शामिल रहे।            

देवभूमि खबर

Related articles