HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों में और तेजी लाने एवं मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीएम ने श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों में और तेजी लाने एवं मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने एवं मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजक्ट श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट को उनके मार्गदर्शन में भव्य बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी स्वयं अनेक बार ड्रोन के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं।मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में अवशेष आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल एवं मंदाकिनी नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में श्री केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है, इस दौरान तेजी से कार्य किये जायेंगे साथ ही श्री केदारनाथ में चल रहे प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं, अब द्वितीय चरण में स्वीकृत हो चुके संगम घाट का नव निर्माण, आस्था पथ में रेन शेल्टर, वाटर एटीएम, कमांड एण्ड कंट्रोल रूम, हॉस्पिटल बिल्डिंग एवं अन्य कार्यों में भी तेजी लाई जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर सचिव पर्यटन श्री युगल किशोर पंत एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग श्री मनुज गोयल उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles