राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का के अवसर पर महाविद्यालय में आज 21वीं सदी में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू ने जी ने गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया इस प्रतियोगिता में मंच संचालन डॉक्टर पदमा वशिष्ठ ने किया ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति बेलवाल, द्वितीय स्थान पर शिवांशी उनियाल और तृतीय स्थान पर शिवानी राज ,कविता काला और डॉक्टर श्री कृष्णा नौटियाल रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ दिनेश कुमार रावत ,डॉ अरविंद मंडली ,डॉ अरविंद रावत, डॉ अंकित बोरा, हरीश उपस्थित रहे

