HTML tutorial
HTML tutorial

मोदी अगर श्रीलंका चले जाते तो कहते रावण को मैंने ही मारा:अजीत सिंह

Spread the love

बागपत।एजेंसी।लोकसभा चुनाव का एलान होते ही पार्टी और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत का है जहां राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। एक चुनावी रैली में अजीत सिंह ने पीएम मोदी को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि वो कभी सच नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इतने होशियार और शातिर आदमी हैं कि अगर वे श्रीलंका चले जाते तो लौट कर कहते कि रावण को मैंने ही मारा था, क्योंकि देश में और किसी ने तो कुछ किया ही नहीं। अजीत सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, ”मोदी झूठ नहीं बोलते। बस उन्होंने आज तक सच नहीं बोला है। अजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को सिखाया जाता है कि सच बोलो. पर मोदी के मां-बाप ने नहीं सिखाया।”

अजीत सिंह ने तीन तलाक को लेकर भी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी को महिलाओं का पक्षधर करार देते हुए कहा कि ये तीन तलाक-तीन तलाक करते रहते हैं, पर अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया।

देवभूमि खबर

Related articles