HTML tutorial
HTML tutorial

मोदी बायोपिक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को सुनवाई की दी तारीख

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी फिल्म का मामला आखिरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट इस मामले पर सुनवाई को राजी भी हो गया है। मामले में अब 8 अप्रैल को सुनवाई होगी।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस के नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में मामले पर कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की थी।

बता दें कि इससे पहले फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए दायर की गई जनहित याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस याचिका में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। कई राजनीतिक पार्टियों ने इसे सीधे-सीधे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

देवभूमि खबर

Related articles