HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल बेबी रानी ने पास आउट आईएफएस अधिकारियों को किया सम्मानित

Spread the love

देहरादून,।देवभूमि खबर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी से पासआउट 66 आईएफएस अधिकारियों में से पांच उत्तराखंड से हैं। जिनमें आशुतोष सिंह, धवन कुमार रावत, कुंदन कुमार, मतिम यादव व पुनीत तोमर शामिल हैं। दीक्षा समारोह में महाराष्ट्र के जगताप किरन सुरेश टॉपर रहे। उन्हें विभिन्न दो केटेगिरी में कुल तीन पदक व पुरुस्कार मिले। समारोह में हिमाचल से 3, महाराष्ट्र से 9, गुजरात से 3, राजस्थान से 4, उड़ीसा से 4 आईएफएस बने। 66 वन अधिकारी में से दो विदेशी अधिकारी भूटान शाही परिवार से हैं, जबकि 8 महिला अधिकारी बनी।
मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने सभी नए वन अधिकारी को बधाई दी। कहा कि आपके कंधों में बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है और सामने वन बचने की चुनौती भी हैं। कहा युवा अधिकारी वानिकी के उच्च मानदंडों को बनाए रखेंगे। वन महानिदेशक सिद्धान्त दास ने कहा कि जहां विश्व में वन कवर क्षेत्र कम होता जा रहा है, वहीं भारत में वन एरिया एक फीसद बढ़ा है। अपर वन महानिदेशक सैबल दास गुप्ता ने कहा कि नए वन अधिकारी देश को मिलना खुशी की बात है, लेकिन देश को मिले 64 वन अधिकारियों की जिम्मेदारी आज से ही शुरू हो गई कि उनके कंधों पर 35 साल तक देश की एक अरब, 25 करोड़ से अधिक जनसंख्या की अप्रत्यक्ष सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वन रहेंगे तो शुद्ध हवा मिलेगी, लोग बीमार कम होंगे। साथ ही देश की भौगोलिक परिस्थितियों और इको सिस्टम बेहतर होगा।

देवभूमि खबर

Related articles