HTML tutorial
HTML tutorial

राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं: मुख्य सचिव

राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं: मुख्य सचिव
Spread the love

देहरादून । मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने सचिवालय में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटकों की सुविधा के लिए एक यूजर फ्रेंडली गाइडेंस ऐप तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्योगों को आसानी से भूमि उपलब्ध हो इसके लिए लैंड बैंक तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को प्रदेश भर में लैंड बैंक चिन्हित करने हेतु एक अलग सेल बनाए जाने के निर्देश दिए। इससे पर्यटन से जुड़े उद्योगों को स्थापित करने में भी काफी आसानी होगी। मुख्य सचिव ने एडवेंचर टूरिज्म के अंतर्गत बंजी जंपिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों को करने के लिए टाइम लाइन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक ऐसा सिस्टम भी तैयार किया जाए कि उत्तराखण्ड में प्रवेश करते ही लोगों को “वेलकम टू उत्तराखण्ड” का मैसेज मिले, जिसमें टूरिज्म संबंधित जानकारियों वाला ऐप डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिसमें उत्तराखण्ड सम्बंधित जानकारियां उपलब्ध हों।

मुख्य सचिव ने माउंटेनियरिंग के लिए ट्रैकिंग डिवाइस को अनिवार्य किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे लापता माउंटेनियर आदि को ढूंढने के आसानी होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करने हेतु माउंटेनियरिंग और ट्रैकिंग आदि का शुल्क भी कम किया जाए। मुख्य सचिव ने सुलभ सुविधाओं की मॉनिटरिंग के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी फोकस किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाए।मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने के लिए अधिक से अधिक हेलीपैड भी विकसित किए जाएं। हेलीपैड विकसित किए जाते समय ट्रांसपोर्टेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट और मेडिकल इमरजेंसी जैसे पहलुओं पर ध्यान रखा जाए।

देवभूमि खबर

Related articles