HTML tutorial
HTML tutorial

राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने की योगी सरकार बर्खास्त करने की मांग चकराता में दिया धरना

राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने की योगी सरकार बर्खास्त करने की मांग चकराता में दिया धरना
Spread the love

देहरादून।राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने हाथरस गैंग रेप कांड की पीड़िता के परिजनों का भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न किए जाने के विरुद्ध, योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग और पीड़िता के परिजनों का उत्पीड़न करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चकराता में धरना दिया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता चकराता बाजार चौक स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुलाब सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष सुबह 11:00 बजे एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए.
योगी सरकार को बर्खास्त, मनीषा हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी नारेबाजी करते हुए वहां पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक सभा भी की जिससे विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव भास्कर चुग ने कहा कि हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के साथ जिस प्रकार का व्यवहार उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने किया और उसकी मृत्यु होने के पश्चात जिस प्रकार रात को 2:30 बजे हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के विरुद्ध उसके शरीर को परिजनों को ना सौंप कर जला दिया गया, यह बिना उच्च स्तरीय आदेश के करना संभव नहीं था।
इसके बाद पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुख्यमंत्री के इशारे पर बदसलूकी की है यह सहन करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आज भी पीड़िता के परिजनों को लगातार डराया धमकाया जा रहा है।इस हरकत से पूरे देश का कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित है और राहुल प्रियंका गांधी सेना इस जंग को सड़कों पर लड़ेगी।किसी पीड़ित से मिलने से किसी को रोकने का हक किसी को भी नहीं है. राहुल प्रियंका गांधी सेना की लड़ाई योगी सरकार की बर्खास्तगी पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी और अत्याचारों के खिलाफ कार्यवाही तक लगातार जारी रहेगी. पीड़िता के परिजनों को न्याय मिलने तक राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, चकराता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रवक्ता रणवीर शर्मा, ग्राम प्रधान दिनेश वर्मा, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष वीरेश चौहान चकराता ब्लॉक अध्यक्ष बलविंदर रावत, जिला सचिव सुरेश तोमर, चमन चौहान, कमल रावत महावीर तोमर, सचिन बिजलवान, आशीष कुकरेजा, अरुण वर्मा, चंदन राणा, राजेंद्र सिंह, सुमन, महेंद्र भारती, कल्याण सिंह, महेंद्र रावत सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles