HTML tutorial
HTML tutorial

किसानों के भारत बंद का समर्थन राहुल प्रियंका गांधी सेना का एक दीपक किसान के नाम अभियान

किसानों के भारत बंद का समर्थन राहुल प्रियंका गांधी सेना का एक दीपक किसान के नाम अभियान
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना ने 8 दिसंबर के किसानों के भारत बंद के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक दीपक किसान के नाम अभियान चलाया ।जिसमें सब लोगों से किसानों के आंदोलन के लिए समर्थन मांगा गया है।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के भास्कर चुग ने बताया कि 8 दिसंबर के किसानों के भारत बंद के समर्थन में राहुल प्रियंका गांधी सेना ने एक दीपक किसान के नाम अभियान अभियान सोशल मीडिया पर चलाया, जिसमें राहुल प्रियंका गांधी सेना के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपने अपने घरों में एक या एक से अधिक दीपक किसानों के नाम जलाए और जनता से किसानों के आंदोलन के लिए समर्थन मांगा।साथ ही राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने 8 दिसंबर के भारत बंद के अभियान के लिए भी जनता से समर्थन मांगा और निवेदन किया कि कंपाती ठंड में सड़कों पर बैठे हुए काले कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में एक दिन अपना कारोबार बंद रखकर हम उनका बड़ा सहयोग कर सकते हैं।

अभियान में जुड़ने पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन भास्कर चुग युवा यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक रही ने सभी साथियों का अभियान में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया ।

देवभूमि खबर

Related articles