राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट
विकासनगर ।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव संजय रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री हरीश रावत से शिष्टाचार भेंट की ।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल प्रियंका गांधी सेना उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए फाइटर के रूप में बेहतरीन काम कर रही है एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व होने से राज्य में कांग्रेस को बहुत फायदा होगा।श्री रावत ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनूपमा रावत ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन लाल, प्रदेश सचिव श्री पंकज राणा, श्रीमती अनीता वर्मा, कुलदीप भूषण, अब्दुल रहमान, सहकारी समिति के निदेशक श्री संजय थापा, कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, पछवा दून जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान, जिला सचिव श्रीमती सोनिया जीना, विकास नगर विधानसभा उपाध्यक्ष बबिता चौहान, पर वादून जिला महासचिव रामकिशन, मनोज कुमार जगदंबा प्रसाद पंत प्रदेश सचिव सैयद अहमद जमाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

