वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने मास्क औऱ साबुन वितरित किये

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने मास्क औऱ साबुन वितरित किये
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व जिला रेडक्रास सोसायटी के सदस्य मोहन खत्री ने राजपुर क्षेत्र मे़ कोरोना बचाव हेतू जागरूकता के साथ ही मास्क औऱ साबुन वितरित करते हुए सभी से अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की उन्होंने कहा क़ि हमारे रक्तदान करने से अस्पतालों में रक्त क़ी भारी कमी क़ो पूरा करने मे़ मदद मिल सके।

मोहन खत्री ने कहा क़ि मैं सभी संस्थाओ व आमजन से अपील करता हूँ क़ि रक्तदान हेतू आगे आये ताकि जरूरतमंद मरीजो क़ो इसका लाभ मिल सके साथ ही हमे मिलकर कोरोना से बचना है औऱ बचाना भी है।

देवभूमि खबर

Related articles