HTML tutorial
HTML tutorial

उक्रांद युवा प्रकोष्ठ का विभिन्न भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच को लेकर अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी

उक्रांद युवा प्रकोष्ठ का विभिन्न भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच को लेकर अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच को लेकर अनिश्चित कालीन धरने जिलाध्यक्ष देहरादून दीपक रावत के नेतृत्व में तीसरे दिन प्रारंभ हुआ ।

युवा प्रकोष्ठ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने महानगर प्रकोष्ठ का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार पर डाका डालने वालो के खिलाफ इस लड़ाई में प्रदेश की समस्त जनता को एकजुट होना पड़ेगा। देहरादून जिलाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में समस्त महानगर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल राज्य हित की लडाई में हमेशा मुखर होकर आगे आया है। युवा प्रकोष्ठ द्वारा भृष्टाचार की इस लडाई को उक्रांद अंजाम तक पहुॅचायेगा।

युवा प्रकोष्ठ के राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि अभी तक जो 29 आरोपी पकड़े गए हैं। वे सभी अलग अलग स्थानों से है, धामी सरकार छोटी छोटी मछलियों को पकड़ कर जो अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है।यह राज्य के युवा एवम् मूल निवासियों का अपमान है, बड़े मगरमच्छो को सलाखों के पीछे पहुचाने के लिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। बिष्ट ने कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके समय में दरोगा भर्ती घोटाला एवम् विधानसभा में बैकडोर से हुए भर्ती घोटाले में भी पेपर लीक का मामला सामने आया था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा अपने परिवार के ही सगे संबंधियों को विधानसभा में बैक डोर के माध्यम से लगाया गया। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा अपने संबंधियों को विधानसभा मे नौकरी पर लगाया गया। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर होता है जिसकी कसम खाकर ये जनता की सेवा का वचन लेते हैं। उसी मंदिर में इनके द्वारा अपने कसम की खुले आम धज्जिया उड़ाई जाती है, इसलिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वे तत्काल अपने पद से स्तीफा दे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं क्योकि इसमे सभी बड़े नेता शामिल हैं। यदि समस्त विवादित भर्तियो की सीबीआई जाँच नहीं होती है तो उक्रांद क्रमिक अनशन और आमरण अनसन के लिए बाध्य होगा साथ ही देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा गृहमंत्री से भी माँग पत्र के माध्यम से सीबीआई जाँच की माँग की जायेगी।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष किरन रावत ने कहा कि पहाड़ के युवा जहाँ एक ओर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन विभाग में ही बड़े बड़े सफेदपोस और नकल माफियाओं की मिलीभगत से पहाड़ युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। धामी सरकार द्वारा भृष्टाचार मुक्त भारत की बात की जाती है लेकिन धरातल पर सारे मंत्री इसमे संलिप्त है। इसलिए अभी तक किसी ने सीबीआई जांच का समर्थन नहीं किया। दीपक मडवाल ने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है और बाहरी लोग नौकरसाहो के साथ मिलकर उत्तराखण्ड को लूटने का कार्य कर रहे हैं।

दल के वरिष्ठ सदस्य उत्तम रावत ने कहा कि वीडीओ, वीपीडीओ, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा, सहकारी भर्ती घोटाले की सी बी आई जाँच नहीं होती तब तक राज्य अपने आपको ठगा सा महसूस करेगा।

कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष दीपक रावत, दीपक मडवाल, बृज मोहन सजवाण, उत्तम रावत, प्रताप कुंवर, अशोक नेगी, उतरा पंत बहुगुणा,किरन रावत कश्यप, पंकज उनियाल,प्रीति थप्लियाल, सुनील ध्यानी, प्रमिला रावत, पंकज पोखरियाल, संयुक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलम नेगी, राधा चौहान, नीलम, मुकेश कुंद्रा, श्याम रमोला, अंकेश भंडारी, विकास भट्ट, हिम्मत सिंह मेहर अनुराग पांडे कमलेश नौटियाल मनोज कांबोज सच्चिदानंद तिवारी रमेश चंद्र बडोनी उमेश रावत आजाद अली मोहम्मद मुस्ताक मोहन सिंह भंडारी पीएस चौहान प्रमिला चौहान शहजाद अली अनुराग पैन्यूली प्रभादेवी राधा चौहान नीलम रावत सचिन ललित टीकम राठौर राजेश्वरी रावत आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles