उत्तराखंड कैबिनेट ने 24 महत्वपूर्ण निर्णय पर लगाई मुहर
देहरादून।।उत्तराखंड़ सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट की बैठक में चमोली में प्राकृतिक आपदा के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया ,मृतकों के आश्रितों को 7 लाख मुआवजा देने का निर्णय लिया गया ।आज कैबिनेट में 24 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है।
हरकी पेड़ी से चंडी देवी रोप वे को 149 करोड़ की मंजूरी।आपदा से जुड़े वाद को पीडब्लूडी को हस्तांतरित किया गया को मंजूरी।
उत्तराखंड वन विकास निगम में 7 वे वेतनमान के तहत आवास भत्ते को मंजूरी।
जल विधुत निगम का वार्षिक प्रतावेदन को सदन की पटल पर रखने को मंजूरी।ऊर्जा विभाग के तीनों निगमो में एमडी, डायरेक्टर के चयन में बदलाव को मंजूरी।
इंदू कुमार पांडेय की रिपार्ट के आधार पर ही एमडी और डायरेक्टर की नियुक्ति होगी।
महिलाओं को खातेधारक में लाने का अध्यादेश को मंजूरी।अवैध निर्माण को लेकर कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला।
सैटेलाइट के माध्यम से होगी अवैध निर्माण पर निगरानी।वन टाइम स्टाइलमेंट को भी कैबिनेट ने दी मंजूरी।
हर की पौड़ी से चंडी देवी मंदिर रोपवे को मंजूरी
राज्यपाल के अभिभाषण के लिए मुख्यमंत्री को कैबिनेट ने सौंपा जिम्मा।सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रत्यावेदन की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने को मंजूरी

